 |
Cochrane Town street |
 |
Cochrane's historic house |
Cochrane Town
Cochrane Town कैलगरी से ३५ KM दुरी पर है। इसे कैलगरी का suburb भी कहा जा सकता है। बहुत से लोग यहाँ से कैलगरी जॉब करने भी जाते है। छोटा सा क़स्बा जिस की कुल आबदी (population ) ४०,००० है। कनाडा में हर शहर की history बड़े जतन से संभाल कर रखी जाती है। हर पुरानी तारीखी इमारत के बाहर एक बोर्ड पर इमारत के बारे में मालूमात लिखी होती है। १९०३ में Cochrane की आबादी सिर्फ १५८ थी। 1971 यहाँ की आबादी 800 तक पहुंची 2025 के सर्वे में Cochrane (कोकरेन ) की आबादी ४०,000 बताई जाती है। शायद आबादी बढ़ाने के लिए बाहर से काफी लोगों को बुलाया गया है। यहाँ घूमते कई सिख सुमदाय के लोग दिखाई दिए ,पाकिस्तानी ,Chinese ,कोरियन,अफ्रीकन मुल्कों के कई लोग यहाँ रहते नज़र आये। हर कोई अपने ट्रेडिशनल लिबास में रहता है।
Pub ,Bar ,Hotels ,Restaurants बड़ी तादाद में दिखे। ७ बजे शाम के बाद यहाँ सन्नाटा छा जाता है। टाउन के बीच से ट्रैन गुज़रती है लेकिन सिर्फ Goods Train यहाँ आइस क्रीम की मशहूर दुकान है जो 175 साल पहले शुरू की गयी थी। अब भी दूर दूर से लोग आ कर यहाँ आइसक्रीम खाने आते है। इस शॉप का नाम MACKAY`S ICE CREAM शॉप है जिस की ईमारत अपनी ORIGINAL हालत में क़ायम है। Ice cream का original टेस्ट भी १७५ पूराना बरक़रार (Maintain ) रखने की कोशिश की गयी है।
आप कनाडा के किसी शहर ,क़स्बे या गांव में चले जाये ,पूरानी शनाख्त ,पहचान को क़ायम रखने की अनथक कोशिश की गयी है। Banff हो या Cochrane ,या कैलगरी लगता है आप १०० साल पुरानी बस्ती में घूम रहे है। अपनी मिटटी से यहाँ के वासियों को गहरा लगाव है। पूरानी तहज़ीब (संस्कृति) को बचाये रखना बहुत मुश्किल होता है पुरानी इमारतों को तोडना ,जगह के नाम चेंज करना बहुत आसान होता है। वही मुल्क आगे बढ़ते हैं जहाँ तहज़ीब को बचाया जाता है।
 |
Mackay`s Ice cream shop |
 |
175 year old Ice Cream Parlour |
 |
Old banglow history
|
 |
Cochrane history
|
 |
Hotel at Cochrane |
 |
Cochrane |
Thanks for sharing such historical informative blogs
जवाब देंहटाएं