 |
Banff Town Footpath |
 |
फुट पथ आर्ट |
 |
Banff town church |
 |
Banff Town river |
 |
Banff Town museum
|
 |
Cascade of Time Garden Banff |
फूलों के शहर में हो घर अपना Banff Town
अलिफ़ लैला की कहानियों में जिस तरह के क़स्बों का ज़िक्र है ,Banff Town को देख कर लगता है मानों किसी ने ३०० साल पहले इसे Time frame में फ्रीज़ कर दिया हो। Alberta Province (Canada ) में कैलगरी से १०० किलोमीटर की दुरी पर ये खबसूरत टाउन ,अपनी खूबसूरती की के कारण सैलानियों को अपनी जानिब attract करता है। अमेरिका बॉर्डर से भी ये जगह १० घंटा कार ड्राइविंग की दूरी पर है , शायद इसीलिए बहुत सारे अमेरिकन टूरिस्ट यहाँ ज़रूर visit करते हैं। पहाड़ियों से घिरा ये क़स्बा जिस की पापुलेशन कुल ८००० है। टाउन के बीच से एक नदी भी गुज़रती है। साफ़ शफ़्फ़ाफ़ शीशे जैसे चमकती सड़कों पर घूमते हर मुल्क से आये सैलानी दिखाई पड़े। फुट पाथ पर घूमते हुए, Cake , steak ,कॉफ़ी ,Popcorn, bread Baking और फूलों की मिली जुली खुशबु से महेकता हुवा माहौल। बहुत सारे हिंदुस्तानी curry house भी इस टाउन में मौजूद है। म्यूजियम , चर्च , cascade of Time Garden, और हर घर का आँगन, लॉन और खूबसूरत फूलों से सजा नज़र आया ,यहाँ के लोगों के खुश ज़ौक़ होने का सबूत है।
टाउन से निकालते समय लोग " I Love Banff " चौराहे पर ज़रूर यादगार के लिए तस्वीर ज़रूर निकलते हैं।
Lake Louise
 |
Story of Lake louise |
 |
Lake Louise
|
Banff टाउन से १७० किलो मीटर फासले पर ये खूबसूरत लेक (झील ) कुदरत की कारीगिरी का नमूना है। झील सी गहरी नीली ऑंखें सुना था ,इस ७० मीटर गहरी झील को देख कर लगा शायद इसी झील को देख कर ये मिसाल बनी है। Queen Elizabeth की चौथी Daughter (बेटी ) के नाम से इसे जाना जाता है। लाखों बरसों से Glacier पिघल कर इस झील (लेक ) को form किया है। सैलानी छोटी छोटी Boats पर बैठ कर आईने की तरह शफ़्फ़ाफ़ पानी में सैर करते हैं। सैलानियों की list में इस लेक पर विजिट करना must (ज़रूरी ) है
Masha Allah uncle
जवाब देंहटाएं