सोमवार, 27 अप्रैल 2026

DOSTON KI MEHRBANI CHAHIYE

                 

Anjuman Murud school

                                                       दोस्तों की मेहरबानी चाहिए 

 हामिद ख़ानज़ादा की दावत थी के उनके भतीजे जुऐब ख़ानज़ादा की शादी में  मुरुड जंजीरा में २२ अप्रैल को   शिरकत करू। शादी में हम कार से ०६३० बजे रवाना हुवे ११०० बजे उनके आबाई माकन पहुंचे। अपने खानदान में हामिद ख़ानज़ादा बड़े हर दिल अज़ीज़ (फेमस ) हैं। क्या खानदान के बच्चे ,बुज़र्ग ,औरतें सब ने उहे जिस अंदाज़ में खुश आमदीद कहा देख कर दिली ख़ुशी हुयी।  मुझे भी अपने खानदान वालों से तार्रुफ़ कराया। मुझे भी इस खानदान से एक अपनायत,उन्सियत  का एहसास हुवा। नाश्ते के बाद शहर की सैर कराई। 

                                                       अंजुमने इस्लाम मुरुड जंजीरा 

    हर शहर की अपनी पहचान होती है। हामिद ख़ानज़ादा खुद भी नवाब खानदान से ताल्लुक़ (blong ) रखते हैं , आप ने बचपन समंदर के बीच किल्ले में गुज़ारा। तालीम अंजुमन मुरुड जंजीरा से हासिल की। स्कूल क्या है मिनी अलीगढ है। बेहतरीन मस्जिद ,बच्चों को रहने के लिए केप टाउन हॉस्टल ,लाइब्रेरी ,ऑफिस की ईमारत और बिल्डिंग जहाँ क्लासेज होती थी अब भी उसी हालत में हैं रंग रोग़न और दूरिस्ति करके और भी स्कूल की शान में इज़ाफ़ा हो गया है। खेलने के मैदान भी है। लैब्स भी है। नवाब साहेब की दूर अंदेशी पर दाद दने को दिल चाहता है। क़ौम में पढ़े लिखे लोगों की बड़ी तादाद कोकण से बिलोंग करती है। जलगाओं शहर से भी लोगों ने इस स्कूल में पुराने वक़्तों तालीम हासिल की है। 

Anjuman murud entry gate

Anjuman murud office building
    पुरे मुरुड जंजीरा को हामिद ख़ानज़ादा ,हाथ की लकीरों की तरह जानते हैं। ख़ानज़ादा ,दामाद ,शेख़ानी ,काज़ी ,खतीब,पेश इमाम खानदान और उनके मोहल्ले कहाँ हैं सब जानते हैं। मुरुड में नाना पाटेकर का बंगलो भी मुझे दिखया। नवाब खानदान के पूर्वजों के मज़ार जो खुखरी में हैं वहां से गुज़रते मुझे बताया। सीद्धि याक़ूत का मज़ार जो उनके बुज़र्ग है ,भी देखा। आज़ादी से पहले नवाब साहब की रियासत मुरुड जंजीरा में पावर प्लांट चला कर रात भर बिजली सप्लाई की जाती थी। शायद किसी और स्टेट में ये इंतज़ाम हो ?
  खूबसूरत साफ़ शफ़्फ़ाफ़ बीच भी देखा
Murud Jajeera beach with Hamid khanzadaa 



 वलीमे के लिए १२ बजे लौटना था इस लिए चलते चलते नवाब मुरुड जंजीरा के महल की झलक भी देख ली 
Nawab murud janjeera palace gate
वलीमे का सादा खाना पुलाव और हलवा था। सब रिश्तेदारों ने मिल का मेज़बानी की मज़ा आगया 

Murud Janjira Eid gah

Naushe miya zoeb ke sath L Hamid R Ragib

Janjira palace gate par state ka emblem

Khukhri ka mazar

   मुरुड जंजीरा देखने के लिए बहुत कम वक़्त मिला लेकिन जो देख ज़हन में  नक़्श हो गया।