डॉ प्रेम प्रकाश खन्ना
जाने वो कैसे लोग थे जो मिल के एक बार
नज़रों में जज़्ब होगये दिल में समा गए
कुछ लोगों से दूर से हेलो हेलो होजाती हैं ,लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो दिल में उतर जाते हैं। डॉ प्रेम प्रकाश खन्ना ,आपके नाम के साथ प्रेम जुड़ा है। डॉ साहेब B.A.R.C से रिटायर्ड है और बरसों से विघ्नहर सोसाइटी में रह रहे है। जब भी मिलते हैं चेहरे पर मुस्कराहट सजी होती है। बात करने का अंदाज़ मोहब्ताना होता है। मध्यम लहजे (Tone ) में बात करते हैं, के बात आदमी के दिल तक पहुँच जाती है। सालों विघ्नहर मैनेजिंग कमिटी के मेंबर रहे लेकिन किसी से भी कभी ऊँचे लहजे में बात नहीं की। बरसों पहले उन्होंने अपनी शरीके हयात (wife ) को खो दिया था। लेकिन उनके हौसलों में कोई फ़र्क़ नहीं आया। उन्हें देख कर जीने का सलीक़ा सीखने को मिलता है। डॉ खन्ना ६महीने अमेरिका में अपने लड़के की फॅमिली के साथ गुज़रते हैं और ६ महीने इंडिया में रहते है।
डॉ साहब को पुरानि हिंदी फिल्मों के गाने सुनने का शौक़ है। शायरी में भी दिलचस्पी रखते हैं।
अच्छे लोगों से दुनिया ख़ाली होती जा रही है। ऊपर वाले से उनकी तंदुरुस्ती ,लम्बी उम्र की दुआ है।
जहाँ रहे वो खैरियत के साथ रहे
उठाये हाथ तो एक दुआ याद आयी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें